DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी पर FIR की मांग:सोशल मीडिया पर धमकी और आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में हुसैनगंज थाने का घेराव

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को कथित रूप से धमकी देने और अपमानजनक पोस्ट वायरल होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हुसैनगंज थाने में धरना शुरू कर दिया। शनिवार को कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए दो दिन का समय मांगा है।
सोशल मीडिया पोस्ट से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक 03 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय नेहरू भवन, 10 माल एवेन्यू में मौजूद रहते हुए कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एक फेसबुक आईडी से की गई पोस्ट देखी। आरोप है कि मनीष शुक्ला नाम की फेसबुक आईडी से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को धमकी दी गई और उनकी तस्वीर को अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
एक से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप
कांग्रेस का कहना है कि उक्त फेसबुक आईडी से अजय राय की तस्वीरों के साथ एक से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट की गई हैं। पोस्ट सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया और इसे प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ पूरे संगठन का अपमान बताया गया।
हुसैनगंज थाने में दिया गया लिखित प्रार्थना पत्र
जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ उत्तर के अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू की ओर से हुसैनगंज थाने में लिखित शिकायत दी गई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पोस्ट से पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई है, इसलिए तत्काल एफआईआर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
एफआईआर को लेकर प्रशासन से बातचीत
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से बातचीत की। पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने के लिए दो दिन का समय मांगा गया है। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धरना जारी, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ किया है कि यदि तय समय में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल हुसैनगंज थाने पर धरना जारी है और स्थिति पर पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है।


https://ift.tt/Fq4W2YX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *