हरदोई में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की। इसमें उत्तर प्रदेश में चल रही स्पेशल समरी रिवीजन (SIR) प्रक्रिया में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान SIR प्रक्रिया जनता के लिए अत्यधिक जटिल और कष्टदायक साबित हो रही है। उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) पर अत्यधिक कार्यभार, समय सीमा का अनावश्यक दबाव, मतदाताओं को उचित जानकारी न मिलना और 2003 की मतदाता सूची से संबंधित रिकॉर्ड की दिक्कतों को प्रमुख समस्याओं के रूप में उजागर किया। इन समस्याओं के कारण नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और पुराने रिकॉर्ड में सुधार करने में भारी परेशानी आ रही है। नेताओं ने यह भी कहा कि अन्य राज्यों की प्रक्रियाओं का अध्ययन करने पर चुनाव आयोग का रवैया कई स्थानों पर भाजपा के लिए “बैटल ग्राउंड तैयार करने” जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की भावना के विपरीत बताया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी दबाव या धांधली के आगे नहीं झुकेगी और संविधान सर्वोपरि रहेगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने चार प्रमुख मांगें रखीं नेताओं ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। हरदोई के कार्यकर्ता इस संघर्ष को जमीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रेस वार्ता में मोहन सिंह, महताब अहमद, राजेंद्र वर्मा, नसीम वारसी, हसन अहमद, ज्ञान प्रकाश पाल, अभिनव गुप्ता, ममता पाल, अरुण पाल सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
https://ift.tt/AhyVabj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply