DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस ने मनाई संत रविदास की जयंती:कानपुर में समाजिक समरसता और एकता का दिया संदेश

कानपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर रविवार को तिलक हाल में कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों का स्मरण किया गया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक न्याय का संदेश दिया। उनका चिंतन आज भी समाज में सामाजिक समरसता और मानवता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शंकर दत्त मिश्रा, मदन मोहन शुक्ला, विकास सोनकर, रितेश यादव, सैम्यूल लकी सिंह, इक़लाक अहमद, अजय श्रीवास्तव, राकेश साहू, संजय दीक्षित, सुरेंद्र भदौरिया, राज किशोर वर्मा, रामजी दुबे, शांतनु दीक्षित, मुकेश कन्नौजिया, शाकिर अली उस्मानी, मनोज दुबे, नसीम अंसारी, विनोद अवस्थी, अमिताभ दत्त मिश्रा, संजय दुबे, मोहित गुप्ता, राम प्रकाश तिवारी, मो. तालिब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


https://ift.tt/Ng29b6w

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *