DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस ने भाजपा पर लोकतंत्र, मजदूर अधिकारों पर साधा निशाना:कांग्रेसियों ने बैठक में पंचायत चुनाव, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर रणनीति बनाई

गाजीपुर में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान पंचायत चुनाव की तैयारियों, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) और मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर भाजपा सरकार के कथित हमलों को लेकर गंभीर चर्चा की गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) का उपयोग गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और मजदूर वर्ग के मतदाताओं के नाम हटाने की सुनियोजित साजिश के तहत कर रही है। पार्टी ने कहा कि वह इस “लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र” को सफल नहीं होने देगी। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर निगरानी एवं जागरूकता अभियान चलाएंगे। बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने का निर्णय आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को ग्राम पंचायत, बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। पार्टी जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी और भाजपा की “जनविरोधी नीतियों” को उजागर करेगी। बैठक में मनरेगा योजना को कमजोर करने, मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी न मिलने तथा जॉब कार्ड निष्क्रिय होने जैसी समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस ने मनरेगा मजदूरों के साथ ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। गरीबों के मताधिकार छीनने का प्रयास जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और गरीबों के मताधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी और मजदूरों तथा किसानों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय और मनरेगा जिला कोऑर्डिनेटर आनंद राय ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता भाजपा की “जनविरोधी नीतियों” का जवाब देगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर ग्राम पंचायत में जाकर मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा को बेनकाब करेंगे। मनरेगा मजदूरों का हक छीना जा रहा
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि मनरेगा मजदूरों का हक छीना जा रहा है, काम मांगने पर काम नहीं और मजदूरी महीनों तक रोकी जा रही है। कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर मजदूरों और आम जनता को उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए संगठित करेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि मतदाता अधिकारों और मनरेगा मजदूरों के हितों की अनदेखी जारी रही तो कांग्रेस पार्टी आंदोलनात्मक संघर्ष से पीछे नहीं हटेगी। बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद मिश्रा चंद्रिका सिंह राजीव सिंह हामिद अली कुसुम तिवारी राजेश गुप्ता राम नगीना पांडे ज्ञान प्रकाश सिंह सतीश उपाध्याय कमलेश्वर प्रसाद शर्मा बृजेश गौतम पारसनाथ उपाध्याय आशुतोष गुप्ता शंभू कुशवाहा सबीबुल हसन आलोक यादव कृष्णा तिवारी दीना यादव बृजेश गौतम अजय दुबे मोहन राम महेंद्र कुशवाहा गुलवास यादव राज कपूर रावत देवेंद्र सिंह लखन श्रीवास्तव सतीश यादव अब्दुल्ला मास्टर इस्लाम मास्टर संजय सिंह बृजेश सिंह मनिंदर सिंह राजेश सिंहा प्रवीण दुबे सहित आदि लोगों ने विचार व्यक्त किया।


https://ift.tt/xOtfUWK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *