लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय का घेराव किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता देवकली रोड स्थित कार्यालय की ओर बढ़े, जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प हुई। इस दौरान कुछ कांग्रेस पदाधिकारी पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भाजपा कार्यालय तक पहुंचे और गेट के बाहर कांग्रेस का झंडा फहराया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी को 11 वर्षों से राजनीतिक द्वेष के तहत एक फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है, जिसे न्यायालय पहले ही फर्जी बताकर खारिज कर चुका है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी प्रवक्ता रवि तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक बाजपेई, पंकज दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/cbPrUq6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply