कानपुर दक्षिण के 56 चौराहा स्थित जूही लाल कॉलोनी मलिन बस्ती में कई वर्षों से रह रहे दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के आदेश के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस ने बस्ती निवासियों के साथ खड़े होने का ऐलान किया है।
शुक्रवार को कांग्रेस की चौपाल का आयोजन किया गया, महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बस्ती के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण और पक्षपातपूर्ण बताया तथा कहा कि कांग्रेस बस्तीवासियों को न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी लड़ाई लड़ेगी। अध्यक्ष बोले बस्ती के लोगो की लडाई लड़ेंगे…
महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि पूंजीपतियों के हित में सरकार काम कर रही है, जबकि बस्ती में रहने वाले लोग 65 से 70 वर्षों से अधिक समय से यहां निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन गरीब परिवारों का यहां रहना उनका मौलिक अधिकार है। काशी विकास प्राधिकरण (KDA) और प्रशासन को बस्ती को तोड़ने की बजाय यहां रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देना चाहिए, क्योंकि इसके लिए कानून और अधिनियम पहले से मौजूद हैं।
पवन गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस सबसे पहले इस मामले में KDA को पत्र देगी। यदि वहां से न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के साथ विकास अवस्थी, हरीश बाजपई, नरेश पाठक, मोहित दीक्षित, मनोज वाल्मीकि, कमलाकांत तिवारी, मुकेश दुबे, राजेश गौतम, राकेश साहू, राम शंकर राय, विनोद अवस्थी सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
https://ift.tt/fo4JgNW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply