DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस ने जी राम जी योजना का विरोध किया:कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी बताया; सरकार पर गुमराह करने का आरोप

प्रतापगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की महत्वाकांक्षी जी राम जी योजना के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने इस योजना को जनविरोधी करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस योजना के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है और जमीनी स्तर पर लोगों को इसका कोई ठोस लाभ नहीं मिल रहा है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह योजना केवल कागजी दावों तक सीमित है। उन्होंने सरकार पर महंगाई, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं जैसी आम जनता की मूल समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने सरकार से योजना की निष्पक्ष समीक्षा करने और जनता के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया, तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन सतर्क रहा और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी गई। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


https://ift.tt/0amirf3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *