हरदोई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रस्तावित फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिंह ने फिल्म के शीर्षक और विषयवस्तु पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज का अपमान बताया है। सिंह ने सरकार से इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और संबंधित कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘घूसखोर पंडित’ जैसा शीर्षक देकर जानबूझकर ब्राह्मण समाज की छवि को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। आशीष सिंह ने कहा कि ब्राह्मण समाज सरलता, सौम्यता और दयालुता के लिए जाना जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वर्तमान सरकार में केवल पंडित ही घूसखोर हैं और क्या सचिवालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक कोई और भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है। सिंह ने अभिनेता मनोज वाजपेयी और निर्देशक नीरज पांडे का नाम लेते हुए कहा कि सरकार और दूरसंचार मंत्रालय की अनुमति के बिना ऐसी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नहीं आ सकतीं। उन्होंने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया, जिसका उद्देश्य कभी सामान्य वर्ग, कभी ओबीसी तो कभी एससी-एसटी समाज को निशाना बनाना है। उनकी प्रमुख मांगों में नेटफ्लिक्स पर फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को पूरी तरह प्रतिबंधित करना, मनोज वाजपेयी, नीरज पांडे और अन्य जिम्मेदार लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करना, तथा भविष्य में सामाजिक विद्वेष और विभेद पैदा करने वाली सामग्री पर रोक लगाना शामिल है। आशीष सिंह ने चेतावनी दी है कि ब्राह्मण समाज का यह कथित अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस विरोध में पूरे समाज के साथ खड़े हैं।
https://ift.tt/lRrPQn9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply