DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली:14 दिसंबर को दिल्ली में होगी, हाथरस से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील

कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली का आयोजन करेगी। इस रैली की तैयारियों को लेकर इंदिरा भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह महारैली नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। बैठक में हाथरस के कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय और नगर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके भी उपस्थित थे। बैठक में कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इनमें राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, राष्ट्रीय सचिव ब्रज जोन प्रभारी तौकीर आलम और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय प्रमुख थे। बैठक के दौरान महारैली की रणनीति, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। हाथरस के जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय और शहर अध्यक्ष योगेश कुमार (ओके) ने जनपद हाथरस से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील… कांग्रेस ने जनपद हाथरस के सभी कांग्रेसजनों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और लोकतंत्र-प्रेमी नागरिकों से 14 दिसंबर को रामलीला मैदान पहुंचने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह रैली लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।


https://ift.tt/TPea8UK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *