DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय घेरा:केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप; महानगर कार्यालय पर प्रदर्शन किया

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा के महानगर कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे और नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के विरुद्ध नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। कार्यालय के अंदर नहीं जाने दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता बगल में स्थित इंटर कालेज के परिसर तक गए। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वापस लौट आए। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी की मनी लॉन्ड्रिंग चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा सरकार राजनीतिक बदले की कार्रवाई करती है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस तरह का प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हम भाजपा के कार्यालय तक पहुंचे।
महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि जालसाजी करके कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को कूटरचित मुकदमों मे फंसाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। इसी क्रम में आज भाजपा के कार्यालय का घेराव किया गया है।
प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता तौकीर आलम, श्रीश उपाध्याय, सत्येंद्र निषाद, विशाल त्रिपाठी, नवीन सिन्हा, राजीव पांडेय, रामस्वरूप सांवरा, इंद्रभूषण शुक्ला, विजय राव आदि शामिल रहे।


https://ift.tt/EsAXtuV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *