कानपुर में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई गई। विरोध करने पर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति, उसके भाई और सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कल्याणपुर क्षेत्र का है। यह है पूरा मामला… मूल रूप से उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला इन दिनों कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम आवास विकास में रह रही हैं। महिला के अनुसार वर्ष 2009 में वह कक्षा 10 की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान परिवार के साथ एक धार्मिक यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात सफीपुर निवासी आशीष चौरसिया से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन के बाद आशीष ने खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा किया। वह उसकी बातों में आ गई। आशीष ने शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी करने का दावा बनाया तो आशीष ने 29 नवंबर 2017 को आर्य समाज ने शादी की। आर्य समाज में शादी के बाद पंजीकरण कराया 1 दिसंबर 2017 को विवाह का पंजीकरण भी कराया, लेकिन सुबह कभी अपने घर लेकर नहीं गया। अलग-अलग जगहों पर रखता रहा। इस दौरान कुछ दिनों के बाद जब घर ले चलने का दबाव बनाया तो उसने उन्नाव के सफीपुर में अपनी दुकान के पीछे बने कमरे में बंधक बनाकर रखा और मना करने के बावजूद जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आशीष के पिता कमलेश, भाई और उसके मित्रों का आना-जाना भी रहता था। अप्रैल 2025 से दोनों कल्याणपुर स्थित अंबेडकर पुरम में किराए के कमरे में रह रहे थे। इसी दौरान मैंने उसके मोबाइल में दूसरी महिला के साथ फोटो और वीडियो देखा। मुझे शक हुआ। रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी करने पर पता चला कि आशीष पहले से शादीशुदा है। उसने यह बात छिपाकर उसके साथ धोखा किया है। 7 अक्टूबर 2025 को जब मैं उससे पूछा तो वह विवाद करने लगा और मारपीट की। धोखे से नशीली गोली खिलाकर कमरे से चला गया। एसीपी कल्याणपुर बोले-
एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/RtCu1Oo
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply