DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कल्याणपुर में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई:पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर उठाया यह कदम

कानपुर के कल्याणपुर में पुलिस कार्रवाई न होने से आहत होकर एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और युवक को उर्सला भेज दिया गया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खुर्द निवासी अभिषेक दीक्षित ने बताया कि बीते 11 जनवरी को पड़ोस में रहने वाले विशाल, कटियार से बुलेट से तेज़ आवाज निकालने को लेकर बड़े भाई अनुराग दीक्षित से विवाद हो गया था। जिसके बाद विशाल कटियार, शुभम कटियार संजू कटियार सहित करीब एक दर्जन लोग अभिषेक के घर पर मारपीट कर दी थीं। इसमें मां गीता देवी को गंभीर चोट आई थीं अनुराग के सिर फटा था। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक दीक्षित की तहरीर पर नामजद सहित 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया था। यह 2 तस्वीर देखिए… चौकी प्रभारी लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर हुए थे पीड़ित अभिषेक दीक्षित आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह बीते सप्ताह मुख्यमंत्री से मिलने गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद चौकी प्रभारी विनय तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। देर रात को को कार्रवाई ना होनेपर लगा ली आग पीड़ित अभिषेक दीक्षित ने बताया कि कल्याणपुर पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की, जिससे लगातार आरोपी मुकदमा वापस लेने कि धमकी दे रहे थे। इससे आहत होकर शनिवार को अनुराग ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। एसीपी बोले- कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले कि एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने कि जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है। अगर किसी पुलिसकर्मी कि भूमिका संदिग्ध मिलती है तो जांच कर कार्रवाई कि जाएगी


https://ift.tt/wEs1MmW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *