DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कल्याणपुर थाने में छात्रों का हंगामा:इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल के बाद मीटिंग कर रहे थे स्टूडेंट्स, टीचर पहुंचे तो भड़के; 25 पर केस

कानपुर के कल्याणपुर थाने शुक्रवार शाम क़ो छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद छात्रों ने थाने पर हंगामा काटा। सूचना पर तीन थानो का फ़ोर्स ऐसीपी पनकी एडसीपी एलआईयू मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्तालाप कर सभी क़ो शांत कराया। बुधवार क़ो महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर की पिटाई के बाद हुए हंगामे के बाद तीन दिन के लिये विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था। आरोप है की शुक्रवार क़ो छात्र नेता अभिजीत राय अनस साहू अपने महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 50 छात्रों के साथ बैठक करनी थीं। टीचर सुभाष चंद्र मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने छात्र नेता अभिजीत राय, अनस, आयुष और ऐश्वर्य सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। दरअसल, बुधवार सुबह महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल हो गया था। देर से पहुंचने पर टीचरों ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों और बेल्टों से पीटा था। पिटाई से 10 स्टूडेंट्स घायल हो गए थे। इनमें चार छात्राएं हैं। एक छात्रा का हाथ फट गया था। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी बुलानी पड़ी थी। एक छात्र के पिता की शिकायत पर 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। कॉलेज प्रबंधन ने 2 टीचरों को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने चार टीचरों को अरेस्ट किया था। हंगामे की 2 तस्वीरें देखिए… छात्र बोले- मीटिंग में आकर टीचरों ने अभद्रता की
बैठक में छात्रों की मांगो के विषय में चर्चा होनी थीं जिसको सोमवार क़ो विद्यालय खुलने पर तीचरों के सामने रखा जाना था। यह मीटिंग यूनिवर्सिटी के पीछे एक मैगी पॉइंट पर होनी थी। आरोप है की वहां टीचर अनिल पाठक, सुभाष चंद्र मौर्य, कौशल मौर्य, अभय अवस्थी सहित कई लोग आ गए। छात्र नेता अभिजीत राय के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद छात्रों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने बिठूर, रावतपुर सहित ऐसीपी पनकी, एडसीपी एलआईयू मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों क़ो थाने ले आई। छात्रों का कहना है की टीचर मीटिंग में कैसे आये और उनको इसकी जानकारी कैसे हुई इस बात से गुसाए छात्रों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद पुलिस ने सभी क़ो कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एडसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थीं। वहीं कल्याणपुर पुलिस ने टीचर सुभाष चंद्र मौर्य की तहरीर पर छात्र नेता अभिजीत राय, अनस, आयुष और ऐश्वर्य सहित 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि देर रात छात्र नेता अभिजीत राय, अनस और आयुष को पूछताछ के बाद थाने से छोड़ दिया गया। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह का कहना है की मामले की जांच की जा रही है।
अब पढ़िए पूरा मामला मंधाना में जीटी रोड पर महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां प्रोफेशनल्स कोर्सेस की पढ़ाई होती है। कॉलेज में क्लासेज सुबह 9 बजे से शुरू होती है। बीबीए, बीसीए और बीटेक के कई छात्र बुधवार सुबह 9 बजे के बाद कॉलेज पहुंचे। आरोप है कि देर से पहुंचने वाले छात्रों को कॉलेज में टीचरों ने पीटा। टीचरों ने कॉलेज का गेट बंद करा दिया था। इसके बाद डंटों और बेल्ट से पीटा। पिटाई से छात्र अभिषेक, चित्रांश, कृष्णा, अग्रिम द्विवेदी, अक्षांश, अस्मित सोनकर के अलावा छात्राएं मुस्कान, अंजली, अंशिका, अनन्या भी घायल हो गईं। डंडे की पिटाई से मुस्कान का हाथ फट गया। हाथ में गंभीर चोट लगने पर इन चारों छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात जब कॉलेज के अंदर छात्रों को मिली तो वे भड़क उठे। छात्रों का कहना है कि सुबह शहर में घना कोहरा था। सड़क पर कुछ भी साफ नहीं दिख रहा था। कॉलेज पहुंचने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित है। कुछ छात्र कोहरे की वजह कर देर से पहुंचे थे। छात्रों का हंगामा बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर सुभाष चंद्र मौर्य, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनिल कुमार पाठक को सस्पेंड कर दिया था। सस्पेंड किए गए दोनों टीचर के अलावा चार और टीचर प्रशांत मिश्रा और शुभम गोयनका, रोहित वर्मा, शिवानी कपूर को पुलिस अपनी हिरासत में ले गई थी। तब करीब 7 घंटे तक हंगामा चला था।

कॉलेज मैनेजमेंट ने मानी छात्रों की मांगें लेट फीस चार्ज न लिया जाए। 90 प्रतिशत अटेंट्स क़ो 75 प्रतिशत किया जाए। हंगामा और विरोध करने वाले किसी भी छात्र पर एक्शन न लिया जाए। कम अटेंड्स पर फाइन खत्म हो। सुबह 9 बजे के बाद गेट बंद न हो, आधे घंटे तक की छूट दी जाए। मैनेजमेंट ने कॉलेज को 3 दिन के लिए बंद कर दिया है। अब सोमवार को कॉलेज खुलेगा। छात्रों का कहना है कि अगर सोमवार को किसी भी छात्र पर कोई कार्रवाई हुई तो हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी।


https://ift.tt/azbIcRE

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *