DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कल्याणपुर थाने में छात्रों का हंगामा:इंजीनियरिंग कॉलेज में बवाल के बाद मीटिंग कर रहे थे स्टूडेंट्स, टीचर पहुंचे तो भड़के; हिरासत में छात्र नेता

कानपुर के कल्याणपुर थाने शुक्रवार शाम क़ो छात्रों और पुलिस में झड़प हो गई। जिसके बाद छात्रों ने थाने पर हंगामा काटा। सूचना पर तीन थानो का फ़ोर्स ऐसीपी पनकी एडसीपी एलआईयू मौके पर पहुंचे और छात्रों से वार्तालाप कर सभी क़ो शांत कराया। बुधवार क़ो महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में टीचर की पिटाई के बाद हुए हंगामे के बाद तीन दिन के लिये विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया था। आरोप है की शुक्रवार क़ो छात्र नेता अभिजीत राय अनस साहू अपने महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 50 छात्रों के साथ बैठक करनी थीं। बैठक में छात्रों की मांगो के विषय में चर्चा होनी थीं जिसको सोमवार क़ो विद्यालय खुलने पर तीचरों के सामने रखा जाना था। यह मीटिंग यूनिवर्सिटी के पीछे एक मैगी पॉइंट पर होनी थी। आरोप है की वहां टीचर अनिल पाठक, सुभाष चंद्र मौर्य, कौशल मौर्य, अभय अवस्थी सहित कई लोग आ गए। छात्र नेता अभिजीत राय के साथ अभद्रता कर दी। जिसके बाद छात्रों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस क़ो दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने बिठूर, रावतपुर सहित ऐसीपी पनकी, एडसीपी एलआईयू मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों क़ो थाने ले आई। छात्रों का कहना है की टीचर मीटिंग में कैसे आये और उनको इसकी जानकारी कैसे हुई इस बात से गुसाए छात्रों ने थाने में जमकर हंगामा काटा। जिसके बाद पुलिस ने सभी क़ो कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एडसीपी एलआईयू महेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थीं। दोनों पक्ष थाने पर मौजूद है दोनों पक्षों से बात की जा रही है कि आखिरकार आज विवाद किस बात को लेकर हुआ जो तेरी प्राप्त होगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/w91nphZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *