फिल्म ‘कल्कि संभल’ को लेकर विवाद गहरा गया है। फिल्म निर्माता अमित जानी की कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस संभल में फिल्म की शूटिंग रोकने की धमकी देने के आरोप में भेजा गया है। नोटिस में ममलूकुर्रहमान बर्क से कहा गया है कि वे सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने और धमकी देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 50 लाख रुपये जमा करें। कंपनी ने चेतावनी दी है कि यदि वे अपना बयान वापस नहीं लेते और माफी नहीं मांगते, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह फिल्म संभल के 1978 के दंगों और 24 नवंबर 2024 की हिंसा पर आधारित है। फिल्म में दो मुख्य किरदार हैं: ‘अब्बाजान’ की भूमिका महेश मांजरेकर और ‘भाईजान’ की भूमिका विजय राज निभा रहे हैं। फिल्म निर्माता अमित जानी ने 5 फरवरी को संभल के प्राचीन नैमिषारण्य तीर्थ क्षेमनाथ मंदिर पर एक प्रेस वार्ता में नोटिस भेजने की जानकारी दी थी। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि 1978 के संभल दंगे ऐतिहासिक और सार्वजनिक रिकॉर्ड का विषय हैं। इन पर फिल्म बनाना भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (क) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि फिल्म का निर्माण सभी वैधानिक अनुमतियों और लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही किया जा रहा है।
फिल्म निर्माता ने ममलूकुर्रहमान बर्क को सार्वजनिक माफी मांगने के लिए 15 दिन का समय दिया है। वहीं, सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क ने फिल्म को अदालत में चुनौती देने का ऐलान किया है। नोटिस में कहा गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उपरोक्त मांगों का पालन या आपके साथ संबंध कोई भी व्यक्ति धमकी देता है। डराने-धमकाने वाला बयान देता है, शारीरिक रूप से या किसी अन्य तरीके से फिल्म की शूटिंग में बाधा डालता है। तो हमारी कानूनी टीम सक्षम न्यायालय और अधिकारियों के समक्ष उचित दीवानी आपराधिक एवं संवैधानिक कार्रवाई शुरू करने के बाद भी होगी जिसका खर्च और परिणाम पूरी तरह से उन्हें मुकदमा होगा, कानूनी, वित्तीय एवं दंडात्मक परिणाम के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
https://ift.tt/zW25Gou
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply