झांसी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। उसने कर्ज लिया था। जब कर्ज नहीं चुका पाया तो सूदखोर ने बाइक छुड़ाकर गिरवी रख ली। इससे डिप्रेशन में आकर युवक ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती का है। बेटे की बाइक छीनने से दुखी था मृतका का नाम सचिन कुशवाहा (45) पुत्र सोमनाथ कुशवाहा था। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती का रहने वाला था। मृतक के दामाद मनीष ने बताया- मेरे ससुर सचिन कुशवाहा ठेकेदार थे। वो बिल्डिंग बनाने का ठेका लेते थे। मंगलवार दोपहर को घर आए तो ससुर को उल्टी हो रही थी। तब उनको निजी अस्पताल ले गए। वे खुद ही गाड़ी चलाकर अस्पताल आए। थोड़ी देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। तब पता चला कि ससुर ने कीटनाशक पिया है। डॉक्टरों को ससुर ने बताया- दाऊ नाम के व्यक्ति से कर्ज लिया था। वो पैसे के लिए परेशान कर रहा था। 4 दिन पहले ससुर बेटे की बाइक लेकर निकले थे। तब दाऊ ने मारपीट कर बाइक छुड़ा ली। इससे वो डिप्रेशन में थे और जहर खा लिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सचिन ने दो शादियां की थी मनीष ने आगे बताया कि मेरे ससुर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी के तीन बच्चे हैं। लगभग 27 साल पहले कविता से शादी कर ली। कविता की 3 बेटी और एक बेटा अंकित है। एक साल से पहली पत्नी से भी विवाद चल रहा था। कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि सचिन ने जहर खाकर सुसाइड किया है। पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
https://ift.tt/7mXIb42
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply