करहल क्षेत्र के पैरार शाहपुर रोड पर गुरुवार सुबह एक निजी बस और स्कूल वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन चालक सहित लगभग 5 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच नगला मीर, पैरार शाहपुर रोड पर नगला बदा गांव के पास हुई। ज़ेड. ए. किड्स पब्लिक स्कूल, करहल की स्कूली ओमनी कार सामने से आ रही एक अज्ञात निजी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उछलकर खेत में जा घुसी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सैफई अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम घायलों का लगातार इलाज कर रही है। दुर्घटना में घायल हुए बच्चों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रति कुलपति डॉ. रमाकांत यादव और सीएमओ डॉ. विवेक चौधरी भी इमरजेंसी पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना, साथ ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
https://ift.tt/9ViecnZ
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply