DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

करण भूषण बोले-दिग्विजय सिंह ने सच बोलने का साहस दिखाया:गोंडा में कहा- अब हमारे प्रधानमंत्री और हमारी बीजेपी पार्टी अच्छी लगने लगी है

गोंडा के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह ने अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए है। जनता दरबार के दौरान, सांसद करण भूषण सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ करते हुए किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह दिग्विजय सिंह को सच बोलने का साहस दिखाने और सच कहने के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। सांसद ने जोर देकर कहा कि ‘यह हमारी पार्टी, यह भारतीय जनता पार्टी है’। करण भूषण सिंह ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह संसद में कांग्रेस की तरफ से सबसे ज्यादा सक्रिय, चिल्लाने और विवाद करने वाले नेता रहे हैं। उन्होंने हमेशा आरएसएस और भाजपा का विरोध किया है, और विपक्ष में होने के कारण वे अपना काम करते रहेंगे। सांसद ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि दिग्विजय सिंह जी को अब समझ आ रहा है कि भाजपा क्या है और हमारे प्रधानमंत्री क्या हैं। उन्हें भारतीय जनता पार्टी अच्छी लगने लगी है।” जनता दरबार के दौरान, करण भूषण सिंह ने 1 जनवरी से 8 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्र कथा के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि जो भी लोग इस कथा में आना चाहते हैं, उन्हें आने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।


https://ift.tt/upOPI0e

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *