आगरा के बेलनगंज तिकोनिया पर पार्क के चारों ओर लगी लोहे की रेलिंग में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से तीन बंदर और एक गाय की मौत हो गई। गनीमत रही कि करंट रात के समय आया, उस समय वहां पर कोई नहीं था। दिन में हादसा होता तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी काफी देर तक लाइट कट नहीं हुई। ग्रिल में करंट कैसे आया, पता नहीं चला लोगों ने बताया कि बेलनगंज तिकोनिया पर पार्क के चारों ओर लोहे की ग्रिल लगी है। पास में बिजली का पोल लगा है। सुबह 6 बजे जब लोग टहलने निकले तो देखा कि पोल के पास एक गाय और तीन बंदर पड़े हैं। उनमें हलचल नहीं हो रही। लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने टेस्टर ग्रिल पर लगाया तो करंट आने की पुष्टि हुई। लोगों ने आसपास से गुजर रहे लोगों को ग्रिल से दूर रहने के लिए कहा। ग्रिल में करंट आने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद टोरंट पावर को सूचना दी गई। लोगों का कहना है कि सूचना के काफी देर बाद लाइट बंद की गई। अभी पता नहीं चल सका है कि ग्रिल में करंट कैसे आया। दिन में रहती है भीड़ लोगों का कहना है कि गनीमत है कि करंट की घटना दिन में नहीं हुई। दिन में ग्रिल के आसपास ठेल लगती हैं। लोगों की भी काफी भीड़ रहती है। घटना दिन में होती तो ज्यादा नुकसान हो सकता था।
https://ift.tt/J3WKTxn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply