DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में प्रस्तावित बस स्टैंड का डीएम ने किया निरीक्षण:निर्माण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश, जाम से मिलेगी निजात

कन्नौज के बलही गांव में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैंड का जिलाधिकारी (डीएम) आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, मार्ग, यातायात संपर्क और आसपास की अवस्थापना सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के समय डीएम अग्निहोत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमीन से संबंधित राजस्व और तकनीकी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। इसका उद्देश्य बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रारंभ करना है। डीएम ने बताया कि बस स्टैंड का निर्माण जिले की परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगा। यह यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक यातायात सुविधा उपलब्ध कराएगा। प्रस्तावित बस स्टैंड के निर्माण से नगर क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। आमजन को सुव्यवस्थित परिवहन सुविधा प्राप्त होगी। इसके साथ ही, स्थानीय व्यापार, रोजगार के अवसर और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे जिले के समग्र विकास को गति प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर वैशाली, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेन्द्र मोहन चौधरी और एआरएम रोडवेज सहित राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


https://ift.tt/Si4QnLX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *