DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में दो दिन से घना कोहरा, ठिठुरन बढ़ी:सुबह 9 डिग्री सेल्सियस तापमान, अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया

कन्नौज में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते शनिवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा बना रहा। खेल मैदानों में भी खिलाड़ियों को दिक्कत महसूस हुई। जिले में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दी और कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोग आग का सहारा लेते दिखाई दिए। स्थानीय निवासी अभिषेक ने बताया कि दो दिन पहले यहां रात के समय बारिश हुई, और फिर दोबारा सर्दी वापस लौट आई और एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई।
कोहरे के कारण एक्सप्रेस-वे और हाइवे पर वाहनों को गति धीमी नजर आई। कन्नौज में कोहरे के साथ ही हल्की फुहारों का अहसास हुआ। जिस कारण मौसम में नमी महसूस की गई। यहां 8 से 10 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से रविवार सुबह हवाएं भी चलीं। जिस कारण सर्दी में इजाफा हुआ। सर्दी बढ़ने के कारण एक बार फिर सड़कों पर अलाव नजर आने लगे। गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक पहुंचने लगे। दुकानदार सतीश ने बताया कि उनके पास गर्म कपड़ों का स्टॉक बच गया था और यहां समय से पहले ही कड़ी धूप निकलने लगे गई थी। जिस कारण कपड़े नहीं बिक पा रहे थे, हालांकि पिछले तीन दिनों से गर्म कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है और यहां ग्राहक आने लग गए।


https://ift.tt/kLJ0fHS

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *