DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज में जमीनी विवाद पर लाठी-डंडे चले:20 बीघा जमीन का चल रहा विवाद, SDM कोर्ट में विचाराधीन है मामला

कन्नौज में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर गांव का है। यहां के निवासी सुभाष चंद्र का अपने ही परिवार के मुकेश और दुर्विजय के साथ 20 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद पिछले 7-8 महीनों से छिबरामऊ में एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन था। हाल ही में एसडीएम कोर्ट ने विपक्षी मुकेश और दुर्विजय के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद सुभाष चंद्र ने कमिश्नरी में अपील दायर की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। आरोप है कि घटना के दिन सुभाष चंद्र अपने बेटों धीरेंद्र और अश्वेंद्र के साथ घर के पीछे एक प्लॉट में मिर्च के पौधे लगा रहे थे। उनकी दो विवाहित बेटियां भी वहां मौजूद थीं। इसी दौरान विपक्षी अचानक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार, हमले से डरकर धीरेंद्र और अश्वेंद्र मौके से भाग गए। इसके बाद हमलावरों ने सुभाष चंद्र की बेटियों और पत्नी के साथ मारपीट की और उनके जेवर लूट लिए। इस मामले में सुभाष चंद्र की बेटी साधना ने गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


https://ift.tt/1ONoZtf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *