कन्नौज में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों की याद में आयोजित हुआ। इसी अवसर पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व सदर विधायक असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ अनिल मिश्रा, जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल और पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने बताया कि यह दिवस गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों – अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की निर्भिकता और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस भारतीय इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और अडिग आस्था की याद दिलाता है। यह दिन इन महान बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान करता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को साझा करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को जीवन मूल्यों से जोड़ा। उनके लिए देश सदैव राजनीति से ऊपर रहा और वे एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से देश को दिशा देने का काम किया और लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाई। इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में कुलदीप दोहरे, शरद मिश्रा, मुनीश मिश्रा, अशोक सिंह, विशाल दुबे, प्राची गुप्ता, रेखा दोहरे, रचित द्विवेदी, शुभू मिश्रा, अभिमन्यु ठाकुर, राजेश राजपूत, संजीव त्रिवेदी, संजीव तिवारी, अखिलेश पांडे, श्यामू राजपूत, मनी अवस्थी, गोपाल चतुर्वेदी, मिथलेश बाथम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
https://ift.tt/V7gcAWr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply