DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कन्नौज पुलिस ने संविधान दिवस पर किया शपथ ग्रहण समारोह:ASP ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई

कन्नौज पुलिस ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय और जिले के सभी थानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा और मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस कार्यालय कन्नौज में अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद, सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “मौलिक कर्तव्यों” के संबंध में शपथ दिलाई गई। उन्होंने संविधान के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और समाज में संविधान के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। इसी क्रम में, जिले के समस्त थानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया गया। सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। जिसमें कहा गया कि हमारा संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। जो हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। आज के दिन हम सभी यह संकल्प लें कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे


https://ift.tt/md9UwzX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *