शिरडी वाले सांई बाबा…आया है तेरे दर पर, सांई बाबा तेरी जयजय कार जैसे भजनों को गाते गुनगुनाते हुए रविवार को सांई बाबा की पालकी पदयात्रा निकली गई। मौका था लक्ष्मण बाग कालोनी के सांई धाम मंदिर के 28वें महोत्सव का। उत्सव के दूसरे दिन धूमधाम से सांई बाबा की पालकी पदयात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कंपकंपाती ठंडक के बावजूद बाबा के भक्त नंगे पैर यात्रा में शामिल हुए और सांई बाबा के जयकारे लगाते रहे। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने यात्रा पर फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। सुंदर पुष्पों से सजाई गई बाबा की पालकी पालकी पदयात्रा के लिए सांई बाबा की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। सुंदर और मनमोहक पुष्पों से पालकी सजाई गई थी, जिसमें सांई बाबा विराजमान थे। लोग नाचते गाते और उनके भजन गुनगुनाते हुए यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा की शुरूआत मंदिर से हुई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सांई बाबा की पालकी पदयात्रा बिठूर स्थित सांई मंदिर में आकर समाप्त हुर्इ। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा की। जिसके बाद विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। सांई पालकी पदयात्रा का पूजन जेपी सिसौदिया, राजेश अरोड़ा, इंद्रराज सिंह ने किया। मंदिर में हुआ भंडारे का आयोजन पालकी पदयात्रा के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भंडारे में शामिल हुए और बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक धार्मिक आयोजन जारी रहे। कार्यक्रम के दौरान नीरज गर्ग, संयोजक जितेंद्र जैन बबलू, प्रभात वर्मा, नीता वर्मा, अविनाश गुप्ता, वीके मिश्रा, संजय त्रिपाठी, आशा साहू, अनिल मिश्रा, विवेक मिश्रा, विजय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
https://ift.tt/lfISXPO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply