औरैया जिले में कोहरे का असर अब बढ़ने लगा है। मंगलवार तड़के घना कोहरा छाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शहर की सड़कों पर भी वाहन चालकों को लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सुबह स्कूली बच्चे भी कोहरे के बीच ही घरों से निकले। सुबह दृश्यता पांच किलोमीटर से घटकर दिन में सुबह दस बजे तक 11 किलोमीटर तक पहुंच रही थी। मंगलवार सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालकों को वाहन रोक-रोककर चलाने पड़े। कई स्थानों पर कुछ ही मीटर की दूरी तक दिखाई दे रहा था, जिससे यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब नौ बजे कोहरा धीरे-धीरे छंटना शुरू हुआ, जिसके बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते साल 16 दिसंबर 2024 को न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जिससे उस समय सर्दी का असर अधिक था और पूरे दिन बादल व कोहरे की धुंध छाई रही थी। इस बार बीते साल की तुलना में तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है। 23 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। क्रिसमस से पहले ठंड का प्रकोप बढ़ने और सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। विशेषज्ञों ने कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
https://ift.tt/mbPYIct
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply