औरैया के दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिचोली में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही पांच साल की बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची की पहचान ग्राम चिचोली निवासी रिया (पुत्री जयचंद्र यादव) के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औरैया की ओर से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क पार कर रही रिया को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रिया उछलकर एंबुलेंस के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस चालक गाड़ी तेजी से भगाकर ले गया और उसे रोकने का प्रयास विफल रहा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/E2Std7a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply