औरैया जनपद के 50 किसानों को 2 फरवरी 2026 को चार दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। शिक्षा प्रसार अधिकारी, कृषि विभाग औरैया, हिमांशु रंजन श्रीवास्तव ने किसानों को हरी झंडी दिखाकर कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय और कन्नौज के नेशनल वेजिटेबल सेंटर उमर्दा के लिए रवाना किया। यह प्रशिक्षण ‘सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन’ (SMAE) योजना के तहत आयोजित किया गया है। इसका आयोजन अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने कृषि विभाग औरैया के सहयोग से किया। इस अवसर पर समिति सचिव रीना पाण्डेय ने बताया कि समिति पिछले 11 वर्षों से जनपद औरैया में किसान महिला आजीविका और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों पर काम कर रही है। समिति शैक्षणिक भ्रमण और प्रशिक्षण के माध्यम से सीमांत एवं मध्यम किसानों को दोगुनी आय और जैविक कृषि के प्रति जागरूक कर रही है। कार्यक्रम में एस.डी.ओ. हिमांशु रंजन श्रीवास्तव, समिति सचिव रीना पांडेय और परियोजना समन्वयक शिप्रा मिश्रा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। अछल्दा, अजीतमल, भाग्यनगर और औरैया सदर ब्लॉक के महिला एवं पुरुष किसान भी इस दौरान मौजूद थे, जिनमें कृष्णमुरारी, मोहर सिंह, मंगलसिंह, राजकुमार, विमल कुमार, रामचंद्र, राजवीर, धर्मेंद्र, कमलेश, ममता, गीता, अर्चना, शिवकुमारी, सुनीता, रूबी, चमेली, उर्मिला, मीना, वंदना, स्नेहलता, फूलकली, गुड्डी, मीरा, पिंकी, विमला, मुन्नी, मंजू और ललिता प्रमुख थे।
https://ift.tt/kHEF1m6
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply