DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

औरैया के सहार में वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर:मौके पर ही तोड़ा दम, बाजार से घर लौटते समय हुआ हादसा

सहार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार शाम सहार बाजार से अपने घर लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बदरियापुर गांव निवासी जगदीश अली पुत्र अब्दुल अली के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब जगदीश अली सहार बाजार से अपने घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से वे सड़क के नीचे जा गिरे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें देखा और तुरंत उनके परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और जगदीश अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर पुष्पेन्द्र सागर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रमेश सिंह और एसआई अब्दुल सत्तार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जगदीश अली के परिवार में चार बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।


https://ift.tt/mWUwNyF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *