मेरठ में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ओवैसी द्वारा गौरक्षकों को ‘राक्षस’ कहे जाने का विरोध करते हुए कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गौरक्षा सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है और गौमाता की रक्षा करने वाले गौरक्षक समाज के प्रहरी हैं। उन्होंने ओवैसी के बयान को संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था पर कुठाराघात बताया और कहा कि ऐसे बयान देश की एकता और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाते हैं।
अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। सिरोही ने ओवैसी पर पहले भी हिंदुओं को धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि गौमाता या गौरक्षकों के खिलाफ गलत बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिरोही ने ओवैसी को ‘देश का सबसे बड़ा कट्टरपंथी आतंकवादी’ और ‘गौ तस्करों का सरगना’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ओवैसी चाहते हैं कि देश में गौ हत्याएं जारी रहें और कोई गौरक्षक आगे न आए। उन्होंने प्रधानमंत्री से गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की भी मांग की, क्योंकि देश में गौ कटान जारी है। सिरोही ने चेतावनी दी कि यदि ऐसी बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो संगठन राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा। इस दौरान धर्मेंद्र मलिक, पंकज विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, शेखर शर्मा, संजय सिंह, सोनू, योगेश, विजय चपराणा, सचिन, नीरज गुर्जर मौजूद रहे।
https://ift.tt/lDgvoWT
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply