DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ओंकारेश्वर विद्या निकेतन में वार्षिक खेलकूद समारोह हुआ:कुर्सी दौड़ में वेदिका सिंह, गणित दौड़ में सिद्धि अव्वल रहीं

ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, सतबरी रोड और जवाहर नगर शाखा का वार्षिक खेलकूद समारोह आयोजित किया गया। कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर उद्योगपति बालकृष्ण लाहोटी और विद्यालय की महानिदेशक डॉ. नीरजा अग्निहोत्री भी उपस्थित थीं।
सांसद रमेश अवस्थी ने खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन सत्र के बाद, विद्यार्थियों ने योग और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों की सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। इस खेल महोत्सव में गणित दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुर्सी दौड़ और मेंढक दौड़ जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सतबरी रोड और जवाहर नगर दोनों शाखाओं के छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सतबरी रोड शाखा की 100 मीटर दौड़ में कक्षा 6 की अंशिका आनंद व उन्नति शुक्ला, कक्षा 7 की आकृति दुबे, कक्षा 8 की आशी मिश्रा और कक्षा 11 की आरुषि गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में कक्षा 6 की गौरी पाण्डेय, कक्षा 7 की अनन्या पाण्डेय और कक्षा 8 की त्रिशा चौहान विजेता रहीं। जवाहर नगर शाखा के छोटे बच्चों ने मेंढक दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें प्ले ग्रुप से साइसा जैन व अयांश वर्मा और नर्सरी से अनाया चौरसिया व श्रेष्ठ वाजपेई ने पहला स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी दुबे, आयुष पांडेय, शिखा प्रजापति, आलोक कुमार, अर्पिता सिंह, अरिहंत द्विवेदी, जाह्नवी बाजपेई और रामेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की।
‘गणित दौड़’ में सिद्धि, स्वास्तिक गुप्ता, कनिष्ठा तिवारी और आयुष्मान सिंह ने अपनी बौद्धिक और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ में वेदिका सिंह, अंजलि भारद्वाज, साक्षी सिंह और एंजेल भारद्वाज अव्वल रहीं।


https://ift.tt/tKqEYoD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *