लखनऊ के परिवर्तन चौक स्थित अवध क्लार्क होटल में मंगलवार को एल्यूडेकोर की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।इस दौरान कंपनी ने एसीपी (एल्यूमिनियम कंपोजिट पैनल) सेक्टर के लिए देश की सबसे बड़ी मुफ्त और ओपन टेस्टिंग ड्राइव शुरू करने की घोषणा की।फायर सेफ्टी को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच इस पहल को उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डायरेक्टर ने बताया गया कि एल्यूडेकोर ने सभी एसीपी ब्रांड्स के लिए निःशुल्क, स्वैच्छिक और ब्रांड-ब्लाइंड मैटेरियल टेस्टिंग की सुविधा शुरू की है।यह बी2बी क्षेत्र में अपनी तरह की सबसे बड़ी पहल है, जिसका उद्देश्य एसीपी की गुणवत्ता,फायर रेजिस्टेंस और ट्रेसबिलिटी को लेकर पारदर्शिता बढ़ाना है। प्रोडक्ट के फेल होने पर सबसे पहले सवाल एल्यूडेकोर लैमिनेशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सौरव काबरा ने इस अवसर पर कहा कि एसीपी वैल्यू चेन में फैब्रिकेटर्स की भूमिका सबसे अहम होती है। किसी भी प्रोडक्ट के फेल होने पर सबसे पहले सवाल फैब्रिकेटर्स पर उठते हैं, जबकि आर्किटेक्ट्स और बिल्डर्स के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। उन्होंने आगे कहा कि हाल के वर्षों में देशभर में हुई आग की घटनाओं के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि टेस्टिंग और ट्रेसबिलिटी किसी एक ब्रांड का नहीं, बल्कि पूरे उद्योग का साझा मुद्दा है। कंपनी का मानना है कि बढ़ते प्रोजेक्ट्स और तकनीकी जटिलताओं के बीच निष्पक्ष और पारदर्शी टेस्टिंग व्यवस्था अनिवार्य हो चुकी है। 3 लाख से अधिक फैब्रिकेटर्स को प्रशिक्षण दे चुकी इस पहल के तहत एल्यूडेकोर ने अपने अत्याधुनिक इन-हाउस आरएंडडी सेंटर को पूरे एसीपी उद्योग के लिए खोल दिया है।यह किसी एसीपी निर्माता के पास मौजूद एकमात्र एनएबीएल-मान्यता प्राप्त ‘रिएक्शन-टू-फायर’ टेस्टिंग सुविधा है। खास बात यह है कि सैंपल सीधे साइट पर सप्लाई की गई सामग्री से लिए जाएंगे,जिससे टेस्ट किए गए और उपयोग में लाए गए प्रोडक्ट में कोई अंतर न रहे।पूरी प्रक्रिया को गोपनीय और निष्पक्ष रखा जाएगा। कंपनी पिछले 12 वर्षों में देशभर में 3 लाख से अधिक फैब्रिकेटर्स को प्रशिक्षण दे चुकी है।यह नई पहल एसीपी उद्योग को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
https://ift.tt/NHhGCRc
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply