फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स कानपुर मंडल के डिप्टी रजिस्ट्रार ने एल्डर्स कमेटी गठन को लेकर चेयरमैन से 3 बिंदुओं पर 5 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बार एसोसिएशन चुनाव में नामांकन रद होने के बाद महामंत्री प्रत्याशी देवेंद्र मिश्रा उर्फ भोले की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। वहीं एल्डर्स कमेटी चेयरमैन ने कोई भी पत्र मिलने से इनकार किया है। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए महामंत्री पद पर नामांकन कराने वाले देवेंद्र मिश्रा उर्फ भोला का नामांकन एल्डर्स कमेटी ने निरस्त कर दिया था। देवेंद्र ने इसके खिलाफ डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि कहा कि मनोज कुमार के शिकायती पत्र के आधार पर उन्हें माती बार एसोसिएशन का वर्तमान महामंत्री बताते हुए और बिना नोटिस जारी किए, मॉडल बाइलाज का हवाला देते हुए उनका नामांकन निरस्त किया गया था। वह बार एसोसिएशन के सदस्य हैं और उनका नाम मतदाता सूची में भी है। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन खुद बार व लॉयर्स दोनों एसोसिएशन के सदस्य हैं। मॉडल बाइलाज के अनुसार एल्डर्स कमेटी का गठन एक साल के लिए होता है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी द्वारा 13 नवंबर 2025 को कमेटी भंग कर दी गई थी। पत्र को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने एल्डर्स कमेटी के गठन की प्रक्रिया क्या है। कमेटी का गठन किस नियमावली के तहत किसके द्वारा किया जाता है, वर्तमान कथित एल्डर्स कमेटी का गठन कब और किसके द्वारा किया गया, वर्तमान कमेटी का गठन क्या नियमावली व सक्षम प्राधिकारी द्वारा किया गया है। इन बिंदुओं पर आख्या मांगी है।
https://ift.tt/fmZvQ0R
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply