महराजगंज को एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश स्तर पर विशेष सम्मान मिला है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर डीएम संतोष कुमार शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस महाभियान के तहत महराजगंज ने प्रदेश में सर्वाधिक 1.22 लाख नए सदस्यों को जोड़कर पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, 28 हजार किसानों को ऑनलाइन सदस्य बनाकर जनपद ने एक और कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य से चार गुना से भी अधिक रही, जिससे महराजगंज सहकारिता आंदोलन में अग्रणी जिला बन गया। अभियान की सफलता के पीछे जिलाधिकारी के नेतृत्व में सहकारिता विभाग की सशक्त रणनीति रही। किसानों को “कृषक पंजिका” से जोड़ते हुए उर्वरक वितरण को शत-प्रतिशत इससे लिंक किया गया, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुगमता आई। इस पहल के बाद किसानों में समितियों की सदस्यता के प्रति विशेष उत्साह देखा गया। जनपद में सक्रिय 96 सहकारी समितियों के माध्यम से ग्राम स्तर पर जागरूकता शिविर, विशेष कैंप और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया। ऑनलाइन सदस्यता सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे युवा किसानों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। महराजगंज ने प्रति पैक्स औसतन 1300 से अधिक नए सदस्य जोड़कर एक और रिकॉर्ड बनाया। एआर कोऑपरेटिव सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सदस्यता का मुख्य उद्देश्य किसानों को संस्थागत ऋण, खाद-बीज, कृषि यंत्र, विपणन और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि सशक्त पैक्स से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। महराजगंज का यह मॉडल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा।
https://ift.tt/LaSiPVF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply