फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना अकबरपुर कुतुबपुर गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान सिरसागंज थाना क्षेत्र के सोनपाल की थार गांव निवासी किरण देवी (30) के रूप में हुई है। वह विजय कुमार की पत्नी थीं। किरण देवी अपनी बहन कंचन और बेटी अंश के साथ स्कूटी से औंछा थाना क्षेत्र के नाहिल नगरिया गांव जा रही थीं। वे अपनी बहन की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकली थीं। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से किरण देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से उन्हें फिरोजाबाद के अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में ले लिया। मृतका के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर बस चालक के खिलाफ तहरीर दी है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
https://ift.tt/5jhBKCn
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply