एटा जिले के निधौली कलां थाना क्षेत्र के जौहर पुर गांव में एक 16 साल के किशोर का शव खून से लथपथ मिला है। शव सरसों के खेत में पड़ा हुआ था। पुलिस को किशोर की हत्या की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं। मृतक की पहचान जौहर पुर निवासी नेम सिंह के पुत्र धर्मेंद्र (16) के रूप में हुई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है और वे मौके पर पहुंच रहे हैं।
https://ift.tt/gW795sz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply