एटा में शादी से एक दिन पहले भात कार्यक्रम में गोली लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों डीजे पर डांस कर रहे थे। अचानक से गोली चली और दोनों को लग गई। दोनों डांस फ्लोर पर ही गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को आगरा रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दूसरे किशोर की भी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही 3-4 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान गोली चलने से घटना हुई है। गोली किसने चलाई उसकी तलाश की जा रही है। मामला नया गांव थाना क्षेत्र के उभई असदनगर गांव का है। पूरा मामला पढ़िए असदनगर गांव के रहने वाले सलमान की रविवार को बारात जानी थी। एक दिन पहले शनिवार को भात का कार्यक्रम था। सभी मेहमान और परिजन शामिल हुए थे। सलमान का फुफेरा भाई शाहरुख अपने भतीजे सोहेल के साथ आया था। शाहरुख के भाई असदुद्दीन ने बताया कि हम लोग शनिवार दोपहर को सलमान की शादी के भात में शामिल होने के लिए गए थे। शाम को कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी लोग अंदर लॉन में कार्यक्रम में थे। बाहर डीजे पर डांस चल रहा था। असदुद्दीन ने बताया कि रात को करीब 9 बजे शाहरुख और सोहेल दोनों डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई। अरशद ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर हम लोग दौड़ कर बाहर आए, तो देखा दोनों फर्श पर खून से लथपथ पड़े थे। तुरंत अलीगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने सोहेल को मृत घोषित किया। शाहरुख की हालत गंभीर थी, हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पीछे से गर्दन और सीर में लगी गोली पुलिस के मुताबिक, गोली सोहेल की गर्दन और पीठ पर लगी थी। साथ ही शाहरुख के सीर और पीठ में भी गोली लगी थी। जिससे दोनों लहूलुहान होकर डांस फ्लोर पर ही पड़े थे। परिजन दोनों के शव को घर ले आए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने दोनों के शवों को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शाहरुख की बहन रुखसाना ने बताया कि मेरे भाई और भतीजे को गोली मारी गई है। सोहेल (11) और शाहरुख (17), निवासी कुरावली, आपस में चाचा-भतीजे लगते हैं। शाहरुख 11वीं का छात्र था और सत्नापुर कठिंगरा स्थित विद्यालय में पढ़ता है। सोहेल दिल्ली के नेहरू नगर में 8वीं में पढ़ाई था। वह शुक्रवार को ही घर आया था। सोहेल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी छोटी बहन जोया (9) है। शाहरुख अपने घर में सभी भाइयों में सबसे छोटा था। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि भात कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। जिसमें दो लड़कों की मौत हुई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और गोली चलने के कारणों की जांच की जा रही है। —————————————————- ये खबर भी पढ़ेंः- जालौन इंस्पेक्टर सुसाइड, पेट पर मिले पिस्टल से उठे सवाल:बुलेट खोज रही पुलिस को ‘तीसरे व्यक्ति’ की तलाश, चैट बैकअप खोलेगा कई राज जालौन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के सुसाइड को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिस हालत में शव मिला, उससे किसी साजिश का अंदेशा जाहिर हो रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 9 एमएम की पिस्टल से प्वाइंट ब्लैंक से चली गोली सिर के आरपार हुई है। हालांकि, पुलिस अभी उस कारतूस की भी तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/M1AVqR3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply