DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के 6 शातिर गिरफ्तार:चलती विद्युत लाइनों से चोरी कर बेचते थे कॉपर, 3.49 लाख नकद बरामद

एटा में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छह शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो चलती विद्युत लाइनों से ट्रांसफार्मर चोरी कर उनका कॉपर निकालकर बेचते थे। मुखबिर की सूचना पर एटा-कासगंज सीमा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने रिफ्लेक्टर लगी एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार में सवार छह युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। संदेह होने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पांच टीमों का गठन किया था। इनमें एसओजी, सर्विलांस टीम के साथ-साथ मिरहची, पिलुआ और राजा का रामपुर थाना पुलिस को शामिल किया गया था। संयुक्त कार्रवाई के तहत गिरोह तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 49 हजार 200 रुपये नकद, 25 किलो कॉपर, स्विफ्ट डिजायर कार, एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी में प्रयुक्त प्लास, कटर, रिंच व पेचकस बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर मारहरा-मिरहची रोड स्थित नहर के किनारे कूड़े के ढेर से चोरी किया गया कॉपर भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किया गया कॉपर 700 से 800 रुपये प्रति किलो की दर से ग्रेटर नोएडा के कबाड़ियों महबूब, फहीम और नाजिम को बेचते थे। पुलिस इन फरार कबाड़ियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा छह ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अन्य जनपदों में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र रामबाबू, निवासी मोकमपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (20)। दूरबीन पुत्र राजवीर, निवासी अभयपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (24)। आकाश पुत्र कन्हैयालाल, निवासी गिरधरपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (19)। अमित पुत्र राजवीर, निवासी गिरधरपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (21)। लवकुश पुत्र जितेंद्र, निवासी गिरधरपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (20)। अजय पुत्र कुमार पाल सिंह, निवासी गिरधरपुर, थाना दादो, अलीगढ़ (22)। फरार आरोपियों की तलाश इसमें पुलिस फरार आरोपियों में महबूब पुत्र अयूब, निवासी रसूलपुर दौड़ली, थाना जानी, मेरठ, फहीम पुत्र शकील अहमद, निवासी सिवाल खास, थाना जानी, मेरठ, नाजिम पुत्र शकील अहमद, निवासी सिवाल खास, थाना जानी, मेरठ की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना मिरहची प्रभारी नीतू वर्मा, थाना पिलुआ प्रभारी संजय राघव, एसओजी और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।


https://ift.tt/slL18PN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *