DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में जर्जर मकान का छज्जा गिरा, मजदूर घायल:ईदगाह के पास हादसा, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी

एटा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में ईदगाह के समीप एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिर गया। इस हादसे में मकान ढहाने का काम कर रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब मजदूर जर्जर मकान को ढहा रहे थे। छज्जा गिरने से मजदूर मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला। घायल मजदूर की पहचान विनोद के रूप में हुई है। उसे एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने जानकारी देते हुए बताया कि मकान को गिराने का काम चल रहा था और अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। उसने यह भी बताया कि इस जगह पर पिछले दो-तीन दिनों से काम चल रहा था।


https://ift.tt/SUk5nRp

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *