DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में ई-रिक्शा-बाइक भिड़ंत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत:नोएडा से लौटते समय हादसे में गई जान, पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा शव

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड रविंद्र सिंह की मौत हो गई। यह दुर्घटना हाईवे स्थित गांव बीरमपुर के पास एक बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत के कारण हुई। रविंद्र सिंह फर्रुखाबाद जिले के बदरपुर के निवासी थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस रविंद्र सिंह अपने साले अर्जुन सिंह के साथ नोएडा से घर वापस लौट रहे थे, जब उनकी बाइक ई-रिक्शा से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव चिकित्सकों ने जांच के बाद रविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य एटा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचनामा की कार्यवाही शुरू कर दी है। दिल्ली में करता था गार्ड की नौकरी मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रविंद्र दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे और अपने साले के साथ बाइक से लौट रहे थे। थाना कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच पड़ताल जारी है।


https://ift.tt/29Xb1WB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *