DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा जिला जज ने विधिक सेवा शिविर का किया शुभारंभ:राजकीय प्रदर्शनी में निःशुल्क कानूनी सहायता और योजनाओं की जानकारी

एटा में राजकीय जिला एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने विधिक सेवा साक्षरता शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी पंडाल में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। जिला जज ने इस अवसर पर आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेशनल, राज्य और जिला स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्य कर रहा है। इसी के तहत इस महोत्सव में शिविर लगाया गया है, जिसका उद्देश्य लोगों को कानूनी सलाह और मदद उपलब्ध कराना है। जिला जज ने स्पष्ट किया कि जो लोग निर्धन हैं, जेलों में निरुद्ध हैं, या जिनके मुकदमे चल रहे हैं और वे अधिवक्ता का खर्च वहन नहीं कर सकते, उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क सरकारी खर्चे पर कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, लोक अदालत के माध्यम से विद्युत विभाग, जमीनी विवाद, बैंकों के लेनदेन संबंधी विवाद, बीएसएनएल संबंधी और परिवार संबंधी मामलों का मीडिएशन के जरिए निस्तारण किया जाता है। न्यायिक अधिकारी जेलों का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी मदद भी उपलब्ध कराते हैं। जिला जज ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी लालता प्रसाद शाक्य, अपर जिला जज कमालुद्दीन और प्रभारी सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कामायनी दुबे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/9rCHSVl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *