DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा की विजयनगर कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला:नालियों पर बने अवैध छज्जे और सीढ़ियां हटाई गईं

एटा शहर की विजयनगर कॉलोनी में नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहाल सिंह के निर्देश पर नालियों के ऊपर बने अवैध छज्जे और सीढ़ियां हटाई गईं। यह कार्रवाई नालियों पर अतिक्रमण के कारण उत्पन्न हो रही साफ-सफाई और जल निकासी की दिक्कतों को दूर करने के लिए की गई। इन अवैध निर्माणों के कारण सफाई कार्य बाधित हो रहा था। इन अतिक्रमणों से गलियों में आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। विशेष रूप से लंबी सीढ़ियों के कारण पैदल चलने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की टीम ने विजयनगर क्षेत्र में इन अवैध छज्जों और सीढ़ियों को हटाकर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा।
इस अभियान में नगर पालिका के आरआई, एसआई राकेश कुमार, अमित भारद्वाज, अतिक्रमण प्रभारी बालकपूर और यशवीर यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


https://ift.tt/kZo5Kdw

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *