DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा एसएसपी ने 18 दरोगाओं का किया तबादला:निश्चल सोलंकी को सेथरी चौकी प्रभारी, मनीष कुमार कस्बा इंचार्ज अलीगंज बने

एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्यामनारायण सिंह ने गुरुवार देर रात 18 उप-निरीक्षकों (दरोगाओं) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया। यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई है। एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध और अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानांतरित किए गए उप-निरीक्षकों में विपिन भाटी को कोतवाली नगर से पुलिस लाइन, अंकुश राघव को सकरौली, विपिन कुमार को पुलिस लाइन से मिरहची चौकी प्रभारी, और आदित्य खोखर को पुलिस लाइन से मरथरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राजकुमार सिंह को मरथरा चौकी से सिविल लाइन चौकी इंचार्ज, निश्चल सोलंकी को जैथरा से सेथरी चौकी प्रभारी, और सुरेंद्र मोहन को पुलिस लाइन से जैथरा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, मनिंदर सिंह को पुलिस लाइन से नया गांव थाना, मनीष कुमार को पुलिस लाइन से कस्बा इंचार्ज अलीगंज, जगवीर सिंह को सकीट से कोतवाली देहात, और संदीप राणा को कोतवाली देहात से निधौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। रविराज को कोतवाली नगर से जलेसर कस्बा इंचार्ज, अनिल यादव को मिरहची से पुलिस लाइन, विकास चंद्र को पुलिस लाइन से मिरहची, जगदीश सिंह को मिरहची से सकीट, सोनपाल गंगवार को पुलिस लाइन से मिरहची, सुषमा सिंह को पुलिस लाइन से महिला थाना, और भीम सेन को रिजोर से आवागढ़ स्थानांतरित किया गया है।


https://ift.tt/mdnz162

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *