लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर होर्डिंग लगाकर अरावली पर्वत श्रृंखला मामले में भाजपा को घेरा गया है। होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गौतम अडानी के साथ तस्वीर दिखाई गई है। बुल्डोजर से पहाड़ों और पेड़ों को काटने का दृश्य दिखाया गया है। होर्डिंग एनएसयूआई ईस्ट के महासचिव आदित्य शुक्ला ने लगवाया है। अरावली को लेकर विपक्ष लगातार अडानी और केंद्र सरकार सरकार पर हमलावर है। इस हमले और तंज को होर्डिंग में दर्शाया गया है। लगी होर्डिंग में लिखा है- ‘एक पेड़ मां के नाम, पूरा जंगल अडानी के नाम।’ ‘एक पेड़ दिखाकर वोट लिया, पूरा जंगल अडानी को दे दिया।’ बचा लो अरावली वरना सांस भी बिकेगी।’ ‘जंगल के जंगल अडानी को दिया’ आदित्य शुक्ला ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगवाकर हमें गुमराह किया गया। पूरा जंगल अडानी को दे दिया गया। यह सरकार लगातार एक पेड़ लगाकर खूब प्रचार करती है और जंगल के जंगल अडानी को दे देती है। जब बड़े-बड़े जंगल अडानी के हाथों बिक जाते हैं, तब कोई प्रचार नहीं होता। आज पूरे देश के लोग यह मांग कर रहे हैं कि अरावली को बचाया जाए, मगर प्रधानमंत्री के कान में जूं नहीं रेंग रही है। आम जनता सड़कों पर उतर रही है। आंदोलन कर रही है, मगर फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। अरावली को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे हम लोगों ने लखनऊ में होर्डिंग के माध्यम से अरावली को बचाने का संदेश दिया है। अरावली को बचाना हमारा धर्म और कर्तव्य है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अडानी को 99 मीटर तक सभी पर्वत काटने की अनुमति मिली है। 93% जो पर्वत है वह 99 मीटर ही है, तो यह सीधे तौर पर पूरे अरावली को साफ करने का आदेश है। हमारा संदेश बिल्कुल साफ है जब तक हम इस अरावली को बचा नहीं लेंगे तब तक यह लड़ाई लड़ते रहेंगे।
https://ift.tt/NzoYwOF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply