DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक्स हसबैंड ने पत्नी के आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए:महिला बोली- ससुराल में मेरा जीवन खराब करना चाहता है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

हाथरस में एक महिला ने अपने एक्स हसबैंड के खिलाफ उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पूर्व पति उसके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहा है, जिससे उसकी छवि खराब हो रही है। मुरसान पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 23 नवंबर 2017 को नरेश कुमार पुत्र चंद्रपाल से हुई थी। शादी के बाद से ही नरेश उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और दहेज की मांग करता था। इस उत्पीड़न के कारण 16 दिसंबर 2022 को उनका तलाक हो गया। महिला ने बताया कि तलाक के बाद उसकी दूसरी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। हालांकि, उसके पूर्व पति नरेश और उसके अज्ञात साथियों ने उसके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो बनाए। ये वीडियो ‘सिंगर नरेश चौधरी हाथरस’ नामक यूट्यूब पेज और ‘NK36170 Singer Naresh Choudhary’ नामक इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील गानों के साथ अपलोड किए गए हैं। महिला का आरोप है कि ये वीडियो उसकी सामाजिक छवि और ससुराल में उसके जीवन को खराब करने के उद्देश्य से डाले गए हैं। इन वीडियो के कारण महिला को अपनी ससुराल में अपमान का सामना करना पड़ा है। कोतवाली मुरसान पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


https://ift.tt/91G6oJd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *