DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक्सीडेंट करने वाले ड्राइवर से दो लाख मांगे, सुसाइड किया:झांसी में पैदल राहगिर को टक्कर मारी थी, बाइक छीनी, अब धमका रहे थे

झांसी में पैदल राहगिर को टक्कर मारने वाले बाइक चालक ने सुसाइड कर लिया। आरोप है कि राहगिर के परिजनों ने बाइक छीन ली थी। अब उससे दो लाख रुपए की डिमांड की जा रही थी। रविवार को मारपीट कर धमकाया गया। इसके बाद दहशत में आकर उसने रात को जहर खा लिया। परिजन उसे मोंठ सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज लाते वक्त रास्ते में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मोंठ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए भाई को देखकर लौट रहा था मृतक का नाम हेमंत अहिरवार (24) पुत्र हरदास अहिरवार था। वह मोंठ के बम्हरौली गांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई हिम्मत अहिरवार ने बताया- मेरी तबीयत खराब थी। मैं झांसी के स्मार्ट सिटी हॉस्पीटल में एडमिट था। 30 जनवरी को मेरा भाई हेमंत मुझे देखने आया था। रात को वह घर लौट रहा था। जब वह मोंठ पहुंचा तो एक पैदल राहगिर को बाइक की टक्कर लग गई। इससे वह घायल हो गया। तब हेमंत आसपास के लोगों की मदद से घायल राहगिर को मोंठ सीएचसी ले गया। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां दवाइयां लेकर आए और फिर इलाज के लिए 15 हजार रुपए दिए। इसके बाद हेमंत घर चला गया। दो लाख रुपए मांग रहे थे मृतक के दोस्त विश्व प्रताप यादव ने बताया- हादसे के बाद राहगिर के परिजनों ने हेमंत की बाइक अपने पास रख ली थी। आरोप है कि रविवार को हेमंत घर पर था। तब घायल के घरवाले आए और हेमंत को अपने साथ ले गए। आरोप है कि मारपीट कर हेमंत को डराया धमकाया। उससे दो लाख रुपए की मांग की गई। हेमंत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। डरकर उसने जहर का सेवन कर लिया। रात लगभग 8 बजे वह गांव के बाहर पड़ा था। लोगों ने सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और हेमंत को मोंठ सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर डॉक्टरों ने हेमंत को मृत घोषित कर दिया। 3 महीने पहले ही पिता बना था हेमंत की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हेमंत 3 माह पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी अनीता ने एक बेटे को जन्म दिया था। हेमंत के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सचेंद्र 3 साल का है। पति की मौत के बाद पत्नी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी अनीता ने मोंठ थाने में शिकायत दी है। पुलिस का कहना है कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। आगे की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/aYwG0FU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *