DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एक्टर कुमुद मिश्रा ने ‘घूसखोर-पंडत’ पर दिया वाराणसी में बयान:बोले – हम लोग असहिष्णु समाज हो गए हैं, अपकमिंग फिल्म ASSI के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे

‘घूसखोर पंडित हमारी फिल्म नहीं है। वो जिनकी फिल्म है वो इसपर बात करेंगे लेकिन आप मुझसे पूछना चाहते हैं तो यही कहूंगा कि हम लोग असहिष्णु समाज हो गए हैं। बस इतनी ही बात ही बात कहूंगा।’ ये कहना है फिल्म ASSI के एक्टर कुमुद मिश्रा की; कुमुद मिश्रा वाराणसी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के मेन अभिनेता जीशान अय्यूब के साथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने फिल्म ASSI के बारे में बात की और कहा कि इस फिल्म को आम समाज, यंगस्टर के अलावा एज ग्रुप को देखना चाहिए। इस दौरान मूवी का ट्रेलर भी दिखाया गया। यंगस्टर के साथ ही साथ हर एज ग्रुप की फिल्म कुमुद मिश्रा ने फिल्म ASSI के बारे में बात की; उन्होंने कहा – ASSI एक रिलिवेंट मद्दे पर बनी है। अनुभव सिन्हा ने इस मुद्दे को उठाया और बात की ये बड़ी बात है। ये फिल्म कमाल की है। और ज्यादा से ज्यादा यंगस्टर, लड़कों, मिडिल एज और उससे बड़े लोगों को देखना चाहिए। ये मुद्दा जेनरेशन गैप की वजह से ही है। तो मेरा मानना है की समस्या खत्म नहीं होगी पर एक चर्चा जरूर शुरू होगी। कला के माध्यम से जरूरी बातें करनी चाहिए अंकिता भंडारी जैसे मामले के सवाल पर कुमुद मिश्रा ने कहा – यह सिर्फ एक मामला नहीं है। ऐसे न जाने कितने मामले रोज होते हैं। हम एक समाज के तौर पर असंवेदनशील हो गए हैं। अगर समाज ही असंवेदनशील हो जाएगा, तो फिर किसी को कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। सिनेमा मनोरंजन का माध्यम तो है ही, लेकिन एक नागरिक और अभिनेता के नाते मुझे लगता है कि कला के माध्यम से जरूरी बातें कहनी चाहिए। अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ने एक बहुत ही जरूरी मुद्दे पर यह फिल्म बनाई है और हम खुशकिस्मत हैं कि इसका हिस्सा बन सके। युवाओं को सत्ता के घमंड से ऊपर उठना चाहिए कुमुद मिश्रा ने कहा – देश में रोजाना ऐसे कई मामले होते हैं, पर हम सिर्फ उन्हीं की चर्चा होती है। जो खबरों में आते हैं। युवाओं को, खासकर लड़कों को, सत्ता के घमंड से ऊपर उठकर संवेदनशील बनने की जरूरत है। हमें अपनी सोच में बुनियादी बदलाव लाने होंगे। अब जानिए क्या है ट्रेलर में… 2 मिनट 52 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत कोर्ट में वकील के तौर पर तापसी पन्नू के किरदार से होती है। जहां वो बताती हैं कि ‘अपराध वाले दिन देशभर में 80 रेप कंपलेंट हुई थीं। जिनमें से 76 का तो ट्रायल भी स्टार्ट नहीं हुआ है। इसके बाद दिखाया जाता है कि एक महिला को एक कार से किडनैप कर लिया जाता है। बाद में उस महिला का गैंगरेप करके उसको रेलवे पटरियों के पास छोड़ दिया जाता है। फिर पुलिस इन्वेस्टिगेशन और कोर्ट केस चलता है। फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा है। जिसमें बलात्कार जैसे गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बात की गई है। फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आई हैं। जबकि कानी कुसृति ने रेप पीड़िता की भूमिका निभाई है। ट्रेलर से पता चलता है कि अनुभव सिन्हा एक बार फिर एक दमदार कहानी लेकर आए हैं, जो बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर सवाल उठाती है।


https://ift.tt/LB4URnK

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *