DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:डाक पार्सल गाड़ी से भिड़ी बाइक, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

उन्नाव में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक का शव आज सुबह जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस लाया गया, जहां पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजू यादव पुत्र नन्हे लाल यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम सिंहाखेड़ा, पोस्ट जमुका का निवासी था। परिजनों के अनुसार, राजू यादव के पास दुबई जाने का टिकट था और वह कल शाम करीब 7 बजे यात्रा की तैयारी में था। यह हादसा जमुका और सिंहाखेड़ा के बीच उस समय हुआ, जब राजू यादव बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक डाक पार्सल गाड़ी से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/qBUi6cu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *