DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव में पूर्व प्रधान ने महिला को पीटा, VIDEO:कपड़े उतारकर खंभे से बांधा, पति से प्रेम संबंध के शक पर की मारपीट

उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में पूर्व महिला ग्राम प्रधान बब्ली देवी पर एक महिला को बेरहमी से पीटने, उसके कपड़े उतारने और साड़ी से खंभे में बांधकर मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधान बब्ली देवी को उसके पति के साथ प्रेम संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते बब्ली देवी ने महिला को सड़क से खींचकर अपने घर ले गई, जहां उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला की साड़ी उतारकर उसे एक खंभे से बांधा गया। इसके बाद उसके बाल नोचते हुए जमीन पर गिराया गया और लगभग दो मिनट तक थप्पड़ों से पीटा गया। घटना के दौरान पूर्व प्रधान बब्ली देवी खुद महिला को पीटती रहीं, जबकि उनका बेटा आशीष इस पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। पीड़ित महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मूक दर्शक बने रहे और किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान का गांव में पहले से ही दबदबा है, जिसके कारण लोग डर के मारे बीच-बचाव नहीं कर पाए। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बेहटा मुजावर थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पूर्व जनप्रतिनिधि ही क्यों न हो। फिलहाल पूरे मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और दबंगई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को उजागर कर दिया है।


https://ift.tt/A3ebSdl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *