DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उन्नाव की फैक्ट्री में मिला युवक का शव:शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं, कानपुर का रहने वाला था, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

उन्नाव जिले में एक फैक्ट्री परिसर के अंदर 25 वर्षीय युवक जितेंद्र का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक की पहचान कानपुर नगर के सिकटीया निवासी रोशन के पुत्र जितेंद्र के रूप में हुई है। यह घटना उन्नाव सदर कोतवाली और अचलगंज थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक फैक्ट्री में हुई। फैक्ट्री कर्मचारी नदीम ने सबसे पहले शव देखा और इसकी सूचना प्रबंधन तथा पुलिस को दी। नदीम के अनुसार, जब वह काम पर पहुंचा तो जितेंद्र फैक्ट्री के एक हिस्से में अचेत पड़ा था। पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी, जिसके बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और कामकाज रुक गया। सूचना मिलने पर उन्नाव सदर कोतवाली और अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर काफी देर तक असमंजस की स्थिति बनी रही। सीमा विवाद के कारण कार्रवाई में देरी हुई, जिससे मृतक के परिजनों और कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। बाद में, उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। जितेंद्र के परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार में जितेंद्र छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था, और उसकी पांच बहनें भी हैं। परिजनों का कहना है कि जितेंद्र रोज की तरह काम पर गया था, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने मौत को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया शव पर किसी बाहरी चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फैक्ट्री कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।


https://ift.tt/nCetQsg

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *